पटना के बाद पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पूर्णिया में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं। हाल के दिनों में बिहार में अदालतों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इससे पहले पटना सिविल कोर्ट को भी लगातार तीन दिनों तक धमकी भरे संदेश मिले थे।

ताजा धमकी पूर्णिया सिविल कोर्ट को मिली, जिसके बाद पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। बम निरोधक दस्ता तैनात कर कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। एहतियातन आसपास के रास्तों को सील कर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। धमकी के कारण कोर्ट का कामकाज भी प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही बिहार पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। मामले को लेकर डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं और किसी भी आशंका को देखते हुए पूरे इलाके की गहन जांच की जा रही है।

वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने घटना को गंभीर बताते हुए कोर्ट को लगातार मिल रही धमकियों की जांच राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी से कराने की मांग की है।

फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल