दिल्ली में नारेबाजी; निशांत, संजय झा और ललन सिंह के नाम आगे, BJP को लेकर बढ़ी चिंता
Nitish Kumar के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद शुक्रवार को दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई। उनके सामने ही Janata Dal United (JDU) कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा करते हुए बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी पार्टी के पास ही बनाए रखने की मांग उठाई।
कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई कि अगर मुख्यमंत्री पद Bharatiya Janata Party (BJP) के पास जाता है, तो राज्य में जदयू की राजनीतिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इसी को लेकर पार्टी के एक धड़े में नाराजगी साफ दिखाई दी।
जैसे ही नीतीश कुमार कार्यक्रम के बाद अपनी गाड़ी से निकलने लगे, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और प्रदर्शन किया। इस दौरान निशांत कुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी। साथ ही Sanjay Jha और Rajiv Ranjan Singh (ललन सिंह) के नाम भी सामने आए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसी भी स्थिति में मुख्यमंत्री पद BJP को नहीं दिया जाना चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 13 अप्रैल को कैबिनेट बैठक के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने की संभावना है। इस बीच दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें अगले मुख्यमंत्री को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। हालांकि इससे पहले ही जदयू कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन ने सियासी पारा और बढ़ा दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी पार्टी के कुछ नेताओं ने नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई थी, जिससे अब बिहार की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।
@MUSKAN KUMARI






