जद (यू) प्रवक्ताओं ने कहा — बिहार की जनता ने मतदान के ज़रिए यह स्पष्ट कर दिया है कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्थिरता, विकास और सामाजिक न्याय चाहती है।
पटना,
बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में रिकॉर्ड मतदान के बाद जद (यू) ने दावा किया है कि राज्य की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने का मन बना लिया है। जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा और मीडिया पैनलिस्ट श्री किशोर कुणाल ने कहा कि जिस उत्साह से लोगों, विशेष रूप से महिलाओं ने मतदान किया है, वह मुख्यमंत्री की नीतियों और जनहितकारी कार्यों में जनता के गहरे विश्वास को दर्शाता है।
प्रवक्ताओं ने कहा कि महिलाओं द्वारा रिकॉर्ड संख्या में मतदान यह साबित करता है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए ठोस प्रयास — जैसे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक स्वतंत्रता, पंचायती राज में 50% आरक्षण, और लड़कियों की शिक्षा व सुरक्षा योजनाएँ — ने वास्तविक बदलाव लाया है।
उन्होंने बताया कि एग्जिट पोल के शुरुआती संकेत भी यही दिखा रहे हैं कि बिहार की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन की राह पर नीतीश कुमार के साथ खड़ी है।
जद (यू) नेताओं ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि एनडीए सरकार बनने के बाद भी मुख्यमंत्री युवाओं के सशक्तीकरण, महिलाओं की प्रगति और सामाजिक न्याय के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
@MUSKAN KUMARI







