नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज, अनंत सिंह ने निशांत को बताया सीएम के लिए सबसे उपयुक्त

राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच उत्तराधिकारी पर मंथन; सम्राट चौधरी का नाम भी आया सामने

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और जल्द ही उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने की भी चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि उनका निर्वाचन राज्यसभा के लिए हुआ है।

इसी बीच राज्य में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। कई नामों के बीच अब नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम भी सामने आ रहा है। इस पर जदयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि निशांत पढ़े-लिखे और योग्य हैं तथा राज्य का नेतृत्व संभालने की क्षमता रखते हैं।

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि आज का विकसित बिहार उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में व्यापक विकास हुआ है। उनके जाने से हर वर्ग में भावनात्मक माहौल है, चाहे पक्ष हो या विपक्ष।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि अगली सरकार में जदयू से मुख्यमंत्री बनता है तो निशांत सबसे बेहतर विकल्प होंगे, जबकि भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी का नाम उपयुक्त बताया।

वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए अनंत सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी का राज्य में कोई खास अस्तित्व नहीं बचा है।

गौरतलब है कि हाल ही में अनंत सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्यसभा जाने का फैसला बिहार के हित में लिया है और भविष्य में उद्योग-धंधों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल