नांगलोई में बेकाबू DTC बस का कहर, एक की मौत; गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग

दिल्ली के Nangloi इलाके में सोमवार को एक बेकाबू डीटीसी बस ने कई लोगों को कुचल दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस को रोककर उस पर पथराव कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की और एक बस को आग के हवाले कर दिया। पथराव के दौरान कम से कम छह बसों के शीशे टूट गए।

मौके पर पहुंची Delhi Police ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आग लगने की सूचना पर पहुंची Delhi Fire Service की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त Vikram Singh ने बताया कि बस की चपेट में आने से कई लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में हालात को नियंत्रण में करने का प्रयास जारी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल