नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, गेहूं के खेत से मिला शव

नवादा। बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला Nawada district के Narhat थाना क्षेत्र के बनिया बीघा के बादलपुर गांव का है, जहां लगभग 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका शव गेहूं के खेत से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान अनुज यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

मृतक की पत्नी अंशु कुमारी ने बताया कि उनके पति बुधवार रात करीब 8 बजे खेत में काम करने के लिए घर से निकले थे। वह अक्सर खेत में ही सो जाया करते थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान परिजनों को खेत में खून के निशान दिखे और वहीं अनुज यादव का शव पड़ा मिला, जिसका गला रेता हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस मामले में नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक की पत्नी ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल