नए साल की पूर्व संध्या पर नोएडा सेक्टर-18 में भारी भीड़, ट्रैफिक प्रतिबंध लागू

Mall of India की पार्किंग दोपहर में ही फुल, वाहनों की एंट्री सीमित, लोगों को हुई परेशानी

नोएडा: नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर नोएडा के सेक्टर-18 और DLF मॉल ऑफ इंडिया में भारी भीड़ उमड़ने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी, खान-पान और जश्न मनाने के लिए पहुंचे, जिसके चलते मॉल की पार्किंग दोपहर तक ही पूरी तरह भर गई। स्थिति को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-18 क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाते हुए बैरिकेडिंग कर दी और कई मार्गों पर वाहनों की एंट्री रोक दी गई।

अचानक लगाए गए ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण आम यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से लौटना पड़ा, वहीं कुछ लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर असहयोग और पूर्व सूचना के अभाव का आरोप भी लगाया। सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन का कहना है कि बेहतर समन्वय और समय से ट्रैफिक प्लान लागू किया जाता तो हालात इतने बिगड़ते नहीं।

वहीं ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।

@MUSKAN KUMARI

 

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल