नई दिल्ली:
राजधानी Delhi से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 7:28 बजे और 7:49 बजे दो अलग-अलग ईमेल के माध्यम से विधानसभा, स्पीकर कक्ष और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की चेतावनी दी गई। धमकी मिलने के बाद Vijender Gupta के कक्ष की तत्काल तलाशी ली गई और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
ईमेल में कई बड़े नेताओं के नाम का भी जिक्र किया गया है, जिनमें Narendra Modi, Amit Shah, S. Jaishankar, Rekha Gupta और Manjinder Singh Sirsa शामिल हैं। इसके अलावा एलजी तरणजीत सिंह संधू का नाम भी सामने आया है।
धमकी के बाद पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं। विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
सुरक्षा कारणों से सदन की कार्यवाही फिलहाल सुबह 11:30 बजे तक स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब दिल्ली सरकार आज विधानसभा में बजट पेश करने वाली है, जिससे इस धमकी को और गंभीर माना जा रहा है।
@MUSKAN KUMARI







