दिल्ली में सुलझेगा बिहार कांग्रेस विवाद, राहुल गांधी से आज मिलेंगे नाराज़ नेता

दिल्ली में सुलझेगा बिहार कांग्रेस का अंदरूनी घमासान
बिहार कांग्रेस में चल रहा संगठनात्मक विवाद अब दिल्ली पहुंच गया है। नाराज़ कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज राहुल गांधी से मुलाकात करेगा। कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंद माधव, पूर्व विधायक छपत्ति यादव सहित करीब आधा दर्जन नेता सोमवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक, नेता राहुल गांधी से प्रदेश प्रभारी कर्णा अरलाव और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को हटाने की औपचारिक मांग करेंगे। नाराज़ नेताओं का आरोप है कि पार्टी टिकटों की बिक्री में इन दोनों की भूमिका रही है।

इधर, संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए बिहार कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सात नेताओं को छह साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
निष्कासित नेताओं में शामिल हैं—

आदित्य पासवान (पूर्व उपाध्यक्ष, सेवा दल)

शकीलुर रहमान (पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस)

अशोक कुमार शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, किसान कांग्रेस)

राजकुमार राजन (पूर्व अध्यक्ष, युवा कांग्रेस)

कुदन गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष, पिछड़ा विभाग)

कंचना कुमारी (अध्यक्ष, बांका जिला कांग्रेस कमेटी)

रवि गोयन (नालंदा जिला कांग्रेस)

कल ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम
संविधान दिवस पर कांग्रेस कल पूरे बिहार में ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। सभी जिला मुख्यालयों में ‘संविधान संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा’ विषय पर विशेष विचारगोष्ठियाँ होंगी, जिनमें वकील, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और युवा शामिल होंगे। पार्टी ने सभी जिलों को कार्यक्रम की एक्शन टेकन रिपोर्ट राज्य कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।

@Tanya Singh

BiharlocalDesk
Author: BiharlocalDesk

ASAIN TIMES NEWS NETWORK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल