नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी सरकार अप्रैल से ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ शुरू करेगी। यह योजना 2008 में शुरू की गई दिल्ली लाडली योजना का उन्नत संस्करण होगी और इसके लागू होने के साथ पुरानी योजना को बंद कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नई योजना 1 अप्रैल से लागू होगी और इसके लिए जल्द ही एक अलग डिजिटल पोर्टल भी विकसित किया जाएगा। योजना को लागू करने की अनुमानित लागत करीब 160 करोड़ रुपये होगी और इसके तहत प्रति परिवार दो बेटियों को वित्तीय सहायता दी जाएगी।
रेखा गुप्ता ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकार को पता चला कि पुरानी योजना के तहत बैंकों में काफी धनराशि बिना उपयोग के पड़ी है। सरकार ने करीब 41 हजार लाभार्थी बेटियों की पहचान की है, जिन्हें लगभग 100 करोड़ रुपये वितरित करने की योजना है।
सरकार का दावा है कि नई योजना के जरिए बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण को और मजबूत किया जाएगा और लाभ वितरण को डिजिटल प्रणाली से पारदर्शी बनाया जाएगा।
@MUSKAN KUMARI






