दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से, कई मुद्दों पर हुई बातचीत

राष्ट्रपति द्रौपदी से मिले नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। विपक्षी एकता की मुहिम के तहत उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की। आज तीसरे दिन नीतीश CPI ML के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मिले। जिसके बाद शाम में सीएम नीतीश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई।

CM Nitish ने Dipankar Bhattacharya से की मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। विपक्षी एकता की मुहिम के तहत उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की। ओमप्रकाश चौटाला, सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल,माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा के महासचिव डी. राजा एवं राहुल गांधी से मिले और भाजपा को हराने का इंडिया मॉडल दिया। आज तीसरे दिन भी विपक्षी पार्टी के नेताओं से नीतीश कुमार मिले। विपक्षी एकता की मुहिम के तहत नीतीश आज CPI ML के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मिले।

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में जो प्रयोग किया गया वो देश में भी हो सकता है। नरेन्द्र मोदी के सामने चेहरे के तौर पर आम लोग होंगे और देश के लोग होंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए सब साथ आएंगे। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम बनने की उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।

हर मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने सफाई दी है कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। वे केवल एक ही मिशन से दिल्ली आए हैं और फिलहाल वे विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। वहीं, नीतीश कुमार और दीपांकर भट्टाचार्य की मुलाक़ात भी काफी ख़ास रही है। फिलहाल लोग ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि नीतीश कुमार और दीपांकर भट्टाचार्य के बीच क्या बातचीत हुई और उनके बीच सहमति बनी या नहीं।

 

Bihar Desk
Author: Bihar Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल