पटना।
बिहार सरकार के मंत्री Dilip Jaiswal ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इस समय केरल में हैं और जब भी बिहार आते हैं तो अखबार और टीवी देखकर अपराध को लेकर बयान देने लगते हैं।
मंत्री ने कहा कि 14 करोड़ की आबादी वाले बिहार में अगर कोई अपराध करता है तो वह बच नहीं सकता। कानून अपना काम कर रहा है और राज्य सरकार अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
वहीं मुख्यमंत्री Nitish Kumar को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने साफ किया कि बिहार सरकार उनके नेतृत्व में ही चल रही है और आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि भाजपा ने 2026 के चुनाव को लेकर कोई अलग रणनीति बनाई है।
शराबबंदी पर अनंत सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया
शराबबंदी कानून को समाप्त करने की मांग उठाने वाले मोकामा विधायक Anant Singh के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा कि यह एक अलग विषय है। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को बयान देने से पहले यह देखना चाहिए कि शराबबंदी से समाज को क्या फायदे हुए हैं।
गौरतलब है कि अनंत सिंह ने हाल ही में कहा था कि बिहार में शराबबंदी अपने उद्देश्य से भटक गई है और इसके कारण अवैध तस्करी बढ़ी है, जिससे एक पीढ़ी प्रभावित हो रही है। उन्होंने शराबबंदी खत्म करने पर विचार करने की मांग की थी।
नालंदा भगदड़ पर कार्रवाई
नालंदा में हुए भगदड़ हादसे पर मंत्री ने बताया कि पीड़ित परिवारों को चार घंटे के भीतर मुआवजे की राशि उनके खातों में भेज दी गई। साथ ही लापरवाही के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष से पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की है।
@MUSKAN KUMARI







