उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya शनिवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। उनके हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसमें धुआं भरने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई।
जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम को सुबह करीब 11:30 बजे Kaushambi पहुंचना था, जहां पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी। इसके अलावा उन्हें विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करना था।
डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya La Martiniere Ground से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना हुए थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर में धुआं फैलने लगा। पायलट ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए Chaudhary Charan Singh International Airport (अमौसी एयरपोर्ट) पर सुरक्षित लैंडिंग करा दी।
समय रहते हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं
@MUSKAN KUMARI





