रविवार को अहमदाबाद में होने वाले टी20 फाइनल मैच को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। हवाई जहाज के टिकटों की बढ़ी कीमत और उनकी सीमित उपलब्धता के कारण यह कदम उठाया गया है, जिससे मैच देखने जाने वाले हजारों प्रशंसकों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह विशेष ट्रेन (संख्या 04062) आज रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। यह ट्रेन कल दोपहर 2:30 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी। इस तरह यात्रा का कुल समय लगभग 14 घंटे 45 मिनट रहेगा।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इनमें थर्ड एसी और सेकंड एसी के कोच उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि उन्हें आरामदायक यात्रा मिल सके।
रेलवे का यह विशेष इंतजाम उन हजारों क्रिकेट प्रशंसकों के लिए किया गया है, जो अहमदाबाद जाकर टी20 फाइनल का रोमांचक मुकाबला देखना चाहते हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने यह विशेष सेवा शुरू की है।
@MUSKAN KUMARI





