इंटरनेशनल डेस्क: विवादित टिकटॉक स्टार 12 बच्चों की 37 साल की मां विरोनिका मैरिट नानी बन गई हैं। ‘द मेड मामा’ के नाम से वह टिकटॉक पर मशहूर हैं। उनकी नातिन उनके सबसे छोटे बेटे से सिर्फ 2 महीने छोटी है।
उनका सबसे छोटा 12वां बच्चा 2 महीने पहले ही पैदा हुआ है, जिसका नाम मोदी है। विरोनिका की सबसे बड़ी 22 साल की बेटी विक्टोरिया ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। जब वह अस्पताल से उसे घर लेकर आई तो उसका स्वागत 11 मामा और मौसी ने किया।
विक्टोरिया के अलावा विरोनिका के बाकी बच्चों की उम्र 2 महीने से 17 साल के बीच है। विरोनिका के टिकटॉक पर 2,04,000 फॉलोवर्स हैं। विरोनिका ने 14 साल की उम्र में पहले बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी के 9 साल तक वह गर्भवती रहीं, जो उनकी उम्र का लगभग एक चौथाई है।

Author: AT Delhi Desk@Tanvir Sheikh
Post Views: 14