ज़रूरतमंदों को कंबल वितरण, जमात रज़ा-ए-मुस्तफा की पहल

धीरज कुमार संवाददाता, फतेहपुर सीकरी

फतेहपुर सीकरी आला हजरत की क़दीम तहरीक जमात रज़ा-ए-मुस्तफा ब्रांच फतेहपुर सीकरी, तहसील किरावली द्वारा पूर्व सदर मरहूम मौलाना कलीमुल्लाह रज़वी साहब के मिशन पर चलते हुए इस वर्ष भी उर्स-ए-ख्वाजा गरीब नवाज़ के मुबारक मौके पर ज़रूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह सेवा कार्य छठी शरीफ के अवसर पर अराकीने कमेटी के माध्यम से संपन्न कराया जा रहा है।
कार्यक्रम की निगरानी जमात के सदर मौलाना एहतेशाम मरकज़ी, नायब सदर मुफ्ती जमाल साहब, नायब सदर मौलाना शान मोहम्मद, मौलाना मुमताज़ साहब सहित अराकीने कमेटी के सदस्यों द्वारा की जा रही है। आयोजन का उद्देश्य सर्द मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना और खिदमत-ए-ख़ल्क की परंपरा को आगे बढ़ाना है।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उर्स के मुबारक मौके पर इस तरह की सामाजिक सेवा मुस्लिम विधि-रिवाज और सूफी परंपरा के अनुरूप इंसानियत व भाईचारे का पैगाम देती है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

BiharlocalDesk
Author: BiharlocalDesk

ASAIN TIMES NEWS NETWORK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल