जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर , आवागमन में आ रही दिक्कत|

आवागमन में आ रही दिक्कत

गंगा का जलस्तर काफी तेज़ी से बढ़ रहा हैं आपको बता दे बाढ़ आने की भी आशंका हैं.  गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। पटना के गंगा पथ पर अब पानी चढ़ गया है। सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

लगातार जलस्तर बढ़ने से गंगा पथ भी पानी की चपेट में आ गया है। गंगा के रौद्र रूप को देखकर गंगा तट के आस-पास बसे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों को अब मवेशियों की चिंता सता रही है क्योंकि गंगा की लहरे गंगा पथ पर पहुंच गई है। जहां लोग अपने मवेशियों को रखते हैं।

गंगा पथ पर जलजमाव की स्थिति देखी जा रही है। जिसके कारण गंगा नदी ने गंगा पथ को अपने आगोश में ले लिया है। गंगा पथ से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण सड़क जाम से बचने के लिए वे गंगा पथ का उपयोग कर रहे थे लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा पथ भी डूबने लगा है।

यदि आगे तेज बारिश हुई तो गंगा पथ का आगे का इलाका भी पानी में डूब जाएगा। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज ने शनिवार को गंगा नदी के जलस्तर का जायजा लिया और विभाग के अधिकारियों और SDRF की टीम से बातचीत की। बाढ़ से निपटने के लिए मंत्री शाहनवाज ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल