चुनाव से पहले असम सरकार ने महिला आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम तेज कर दिया है। राज्य की MMUA (मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान) योजना को गति देते हुए सरकार ने 40 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य तय किया है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को स्वरोज़गार, छोटे उद्यम, कृषि, पशुपालन और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में आर्थिक मदद और प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सरकार का दावा है कि MMUA योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और महिलाओं की आय में स्थायी वृद्धि होगी। चुनाव से पहले योजना के तेज क्रियान्वयन को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे महिला मतदाताओं को साधने में मदद मिल सकती है।
राज्य प्रशासन का कहना है कि आने वाले महीनों में योजना के दायरे और लाभार्थियों की संख्या में और बढ़ोतरी की जाएगी।
@MUSKAN KUMARI







