मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म के टाइटल पर आपत्ति, कहा—किसी समुदाय को बदनाम नहीं कर सकते
नई दिल्ली:
मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ अपने नाम को लेकर बढ़ते विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। गुरुवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के टाइटल पर कड़ी आपत्ति जताई और फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई।
कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि किसी फिल्म के शीर्षक के जरिए समाज के किसी एक वर्ग या समुदाय को बदनाम नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह टिप्पणी उस याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिसमें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
मनोज बाजपेयी स्टारर यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी। लगातार बढ़ते विरोध और विवाद के बीच फिल्म के मेकर्स पहले ही नाम बदलने पर विचार करने की बात कह चुके हैं।
मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद अब फिल्म के टाइटल और रिलीज को लेकर आगे क्या फैसला होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
@MUSKAN KUMARI






