ग्रेटर नोएडा।
देश की प्रमुख वैश्विक खाद्य एवं पेय पदार्थ (एफएंडबी) सोर्सिंग प्रदर्शनी इंडसफूड 2026 का 9वां संस्करण 8 से 10 जनवरी 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान करेंगे। भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) द्वारा आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य भारत को वैश्विक खाद्य आपूर्ति श्रृंखला में एक भरोसेमंद और प्रतिस्पर्धी भागीदार के रूप में सशक्त बनाना है।
इंडसफूड 2026 का प्रमुख आकर्षण भारत-यूएई फूड कॉरिडोर पहल का शुभारंभ होगा, जिसका लक्ष्य खाद्य सुरक्षा, सप्लाई चेन मजबूती और द्विपक्षीय व्यापार को गति देना है। प्रदर्शनी में 120 से अधिक देशों के हजारों अंतरराष्ट्रीय खरीदार, नीति निर्माता और व्यापार प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके साथ ही विश्व पाक कला विरासत सम्मेलन, शेफ प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्टार्टअप पिच सत्र और निर्यात-लॉजिस्टिक्स पर केंद्रित विशेष संवाद आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन भारतीय खाद्य उद्योग के लिए नवाचार, निवेश और निर्यात के नए द्वार खोलेगा
@MUSKAN KUMARI







