गोपालगंज में कलयुगी बेटे ने मां की ली जान, जमीन विवाद और नशे ने छीनी जिंदगी

गोपालगंज:

बिहार के Gopalganj जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव में एक बेटे ने नशे की हालत में अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा शराब के नशे में धुत होकर अपना आपा खो बैठा और अपनी मां पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने इतनी बेरहमी से मारपीट की कि महिला के हाथ-पैर तक टूट गए।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने के कारण पहले सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतका के दूसरे बेटे के अनुसार, परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी हाल ही में बाहर से लौटा था और शराब की लत का शिकार हो गया था, जिसने इस भयावह वारदात को जन्म दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह घटना न केवल एक हत्या है, बल्कि समाज में बढ़ती संवेदनहीनता और नशे के दुष्परिणामों की भी भयावह तस्वीर पेश करती है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल