प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन; इंजीनियरों और ऑपरेटर्स से की बातचीत, देश का दूसरा सेमीकंडक्टर प्लांट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट देश में सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने और तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने प्लांट का निरीक्षण किया और वहां कार्यरत इंजीनियरों व ऑपरेटर्स से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने इस परियोजना को भारत के टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए मील का पत्थर बताया।
यह देश का दूसरा सेमीकंडक्टर प्लांट है, जो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सेमीकंडक्टर उद्योग को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, ऑटोमोबाइल और अन्य तकनीकी क्षेत्रों की रीढ़ माना जाता है।
सरकार का मानना है कि इस तरह की परियोजनाएं न केवल भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत बनाएंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगी।
@MUSKAN KUMARI







