गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस पलटी, एक महिला की मौत, 22 घायल

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में टूरिस्ट बस पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बस डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महाराष्ट्र के जलगांव और बुलढाणा जिले से आए श्रद्धालु वाराणसी और चित्रकूट होते हुए नेपाल के काठमांडू गए थे। वापसी के दौरान नैसारे गांव के पास एक बोलेरो को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल