आरा के भोजपुर जिला अंतर्गत गजराजगंज थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव में शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान शौकत अली (पिता– जमुन दीन), निवासी रघुनाथपुर, जिला बक्सर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शौकत अली इन दिनों अपने ससुराल कारीसाथ गांव आए हुए थे। घटना के समय वह बाजार से घर लौट रहे थे। घायल के अनुसार, रास्ते में कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई और आरोपियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही बिहार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
@MUSKAN KUMARI







