कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर में बारिश, IMD का यलो अलर्ट; तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी और आसपास के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी करते हुए 27 जनवरी के लिए यलो अलर्ट घोषित किया था। सुबह की शुरुआत घने कोहरे और धुंध के साथ हुई, जिसके बाद तेज, बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, कंझावला, रोहिणी, मुंडका और जाफरपुर, जबकि हरियाणा के सफीदों, बरवाला, महम, खरखौदा और फरुखनगर जैसे इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हो सकती है। प्रभावित क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

बारिश के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और दृश्यता कम होने से यातायात भी प्रभावित हुआ। नोएडा के कुछ इलाकों में भारी बारिश के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और खुले स्थानों में न जाने की सलाह दी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल