बिहार के Katihar में निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों से जबरन वसूली के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। री-एडमिशन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूली और तय दुकानों से किताब-कॉपी व यूनिफॉर्म खरीदने के दबाव की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है।
अभिभावक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। उनका आरोप था कि निजी विद्यालय मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं और बच्चों के लिए जरूरी सामान केवल चुनिंदा दुकानों से ही खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट आदेश जारी किया है कि कोई भी स्कूल री-एडमिशन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगा और न ही किसी खास दुकान से खरीदारी के लिए दबाव बनाएगा।
प्रशासन ने सभी निजी विद्यालयों को Right to Education Act के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हाल के दिनों में राज्य के कई जिलों से निजी स्कूलों की अवैध वसूली की शिकायतें सामने आई थीं। ऐसे में कटिहार प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही
@MUSKAN KUMARI






