औरंगाबाद में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

 

औरंगाबाद: सब्जी खरीदकर घर लौट रहे युवक को दिनदहाड़े गोली मारने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के दसमी कला गांव निवासी भोलू कुमार उर्फ अनुराग कुमार सिंह और नबीनगर के रजवरिया खुद गांव निवासी सोनू कुमार उर्फ सौरभ कुमार तिवारी के रूप में हुई है।

गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल ने इस पूरी घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि करीब चार दिन पहले महीप बिगहा मोड़ के पास गांव निवासी दीपक कुमार सिंह को उस वक्त गोली मारी गई थी, जब वह सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था।

घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। पहले से चली आ रही रंजिश के कारण आरोपियों ने दीपक की हत्या की नीयत से फायरिंग की थी, लेकिन गोली उनके कंधे में जा लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल