एसआईआर के बाद यूपी की अंतिम मतदाता सूची जारी, 2.05 करोड़ नाम घटे; कुल मतदाता 13.39 करोड़

लखनऊ, संवाददाता:

उत्तर प्रदेश में 166 दिनों तक चली विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) के बाद प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। नई सूची के अनुसार राज्य में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

अंतिम सूची के मुताबिक प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 (54.54 प्रतिशत) है, जबकि महिला मतदाता 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 (45.46 प्रतिशत) हैं। तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 4,206 दर्ज की गई है। वहीं 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 17 लाख 63 हजार 360 युवा मतदाता सूची में शामिल हैं।

इससे पहले 27 अक्टूबर 2025 को फ्रीज मतदाता सूची में कुल 15.44 करोड़ मतदाता थे, जो एसआईआर प्रक्रिया के बाद घटकर 13.39 करोड़ रह गए हैं। यानी इस दौरान करीब 2.05 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 6 जनवरी को जारी मसौदा मतदाता सूची की तुलना में अंतिम सूची में 84 लाख 28 हजार 767 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन नागरिकों के नाम सूची में छूट गए हैं, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल