एक साल पूरा, काम का रिपोर्ट कार्ड पेश — दिल्ली सरकार ने गिनाईं उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के साथ संवाददाता सम्मेलन कर पिछले एक साल में किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने “वादों की नहीं, काम की राजनीति” को प्राथमिकता दी है। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर दिया गया, 7 लाख लोगों का पंजीकरण हुआ और 30 हजार से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं का फायदा मिला। 70 अटल कैंटीन शुरू की गईं, जहां जरूरतमंदों को 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

सरकार ने झुग्गी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर तैयार किए गए हैं और 1100 केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। 3 लाख पानी के बिल माफ किए गए, जबकि डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी तेज की गई है।

शिक्षा क्षेत्र में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट क्लासरूम की दिशा में काम जारी है। नरेला में एजुकेशन सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण किया गया है। खेल महाकुंभ में 25 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत सड़कों की मरम्मत, फ्लाईओवर परियोजनाएं और 56 हजार करोड़ रुपये का ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया गया है। परिवहन क्षेत्र में 4000 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई हैं और नई ईवी पॉलिसी पर काम चल रहा है।

सरकार ने पर्यावरण और सामाजिक योजनाओं पर भी जोर दिया है। इस साल 35 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है और लाडली योजना के तहत बेटियों को डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल