दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI-887 में टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी, 335 से अधिक यात्री सुरक्षित उतरे; DGCA जांच में जुटी
नई दिल्ली: एअर इंडिया की बोइंग 777-300ER विमान संख्या AI-887, जो आज सुबह दिल्ली से मुंबई जा रही थी, में टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद एंजिन में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई और उसके बाद विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल लगभग 335 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, लेकिन सभी को सुरक्षित ढंग से उतार लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
घटना के अनुसार टेकऑफ के तुरंत बाद विमान के दाहिने इंजन का ऑइल प्रेशर शून्य तक गिर गया, जिससे उसे काम करना बंद कर दिया। पायलटों ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत निर्णय लिया और विमान को वापस दिल्ली लाया। AI-887 करीब एक घंटे तक हवा में रहा और फिर इमरजेंसी में सुरक्षित लैंडिंग की गई
एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया और एयरलाइन सहानुभूति व्यक्त करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। विमान को व्यापक तकनीकी जांच के लिए जमीन पर उतार दिया गया है और यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएँ प्रदान की जा रही हैं।
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने भी इस मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है ताकि तकनीकी खराबी के कारणों का सही-सही पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
@MUSKAN KUMARI







