ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए हैं। करीब छह हफ्ते पहले वह इसी पद को लिज ट्रस से हार गए थे। लेकिन लिज ट्रस को अपनी खराब आर्थिक योजना के चलते महज 45 दिनों में ही इस्तीफा देना पड़ा।

वे देश की आर्थिक नीतियों को ठीक से समझ नहीं पाईं और उनके एक फैसले ने बाजार में उथल पुथल मचा दी। ऐसे में देश का नेतृत्व करने के लिए एक बेहतर नेता की जरूरत आन पड़ी। ऋषि सुनक आज से 7 साल पहले ही पहली बार सांसद बने थे।

लेकिन अपने इसी सफर में वह लगातार राजनीतिक ग्राफ पर ऊपर आते गए। जिसके चलते आज की स्थिति को अगर देखा जाए, तो पूरी कंजरवेटिव पार्टी में उनके बराबर कोई नेता नहीं है। इसी के चलते उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ऋषि सुनक ने ऑक्सफॉर्ड विश्वविद्यालय और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे दुनिया के नामचीन शिक्षण संस्थानों से शिक्षा हासिल की है और वह भारतीय मूल के ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री बने हैं। 42 वर्षीय सुनक का जन्म ब्रिटेन के साउथेम्प्टन में एक भारतीय परिवार के यहां हुआ था। उनके दादा-दादी का ताल्लुक पंजाब से था।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल