सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के कथित बयान ने सियासत गरमा दी; विपक्ष ने निशाना साधा, नेताओं ने मांगी माफी और सफाई की मांग।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति और भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू को आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुना जा सकता है।
वीडियो में साहू एक कार्यकर्ता से बातचीत के दौरान कथित रूप से कहते हैं कि “बिहार में 20-25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं, चलो तुम्हारी शादी कराते हैं”, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। इस बयान को कई नेताओं और आम लोगों ने महिलाओं का अपमान करार दिया है।
राजनीतिक प्रतिक्रिया:
विपक्षी दलों ने इस बयान की तीखी निंदा की है। कांग्रेस और राजद सहित अन्य दलों ने बयान को शर्मनाक बताया और कहा कि इससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। कुछ नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की भी मांग की है।
सफाई और विवाद:
अब तक गिरधारी लाल साहू या रेखा आर्या की ओर से बयान पर स्पष्ट सफाई नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक बहस बढ़ चुकी है और मामला अब सियासी रण में बदलता दिख रहा है।
MUSKAN KUMARI







