इसरो का ऐतिहासिक कारनामा: ‘बाहुबली’ रॉकेट से सबसे भारी सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च

LVM3-M6 मिशन के तहत 6,100 किलो वजनी BlueBird Block-2 सैटेलाइट को लो अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाया, भारत की अंतरिक्ष क्षमता को मिली नई मजबूती

भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 24 दिसंबर 2025 को एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। सुबह 8:54 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से LVM3-M6 यानी ‘बाहुबली’ रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया गया। इस मिशन के तहत अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट BlueBird Block-2, जिसका वजन लगभग 6,100 किलोग्राम है, को लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित किया गया।

यह मिशन इसलिए भी खास है क्योंकि यह LVM3 रॉकेट का तीसरा पूर्ण वाणिज्यिक प्रक्षेपण है और भारत की हैवी-लिफ्ट लॉन्च क्षमता का मजबूत प्रदर्शन करता है। इससे पहले LVM3 रॉकेट चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 जैसे महत्वपूर्ण मिशनों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचा चुका है।

BlueBird Block-2 सैटेलाइट को अमेरिका की कंपनी AST SpaceMobile के लिए लॉन्च किया गया है। यह एक अत्याधुनिक संचार सैटेलाइट है, जिसका उद्देश्य मोबाइल फोन को सीधे सैटेलाइट से 4G और 5G इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराना है, वह भी बिना किसी ग्राउंड नेटवर्क के।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सफलता को भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है। इसरो वैज्ञानिकों का कहना है कि इस मिशन से भारत की वैश्विक वाणिज्यिक स्पेस मार्केट में साख और मजबूत होगी।

@MUSKAN KUMARI

 

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल