राम मंदिर में विशेष अनुष्ठान में शामिल हुईं राष्ट्रपति, श्रीराम यंत्र स्थापना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Droupadi Murmu के अयोध्या दौरे ने धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का एक ऐतिहासिक क्षण रच दिया। राम जन्मभूमि परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि यह उनके जीवन का “कृतार्थ करने वाला पल” है और वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर राम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और श्रीराम यंत्र की स्थापना में भाग लिया। यह आयोजन चैत्र नवरात्र और नवसंवत्सर के शुभ अवसर पर किया गया, जिसमें देशभर से संत, विद्वान और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति ने मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों और कारीगरों को सम्मानित भी किया।
अयोध्या में राष्ट्रपति के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गईं। शहर को सांस्कृतिक रंगों से सजाया गया और कई मंचों पर लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।
सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे और हजारों आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल धार्मिक महत्व का प्रतीक रहा, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रति उनकी गहरी जुड़ाव को भी दर्शाता है।
@MUSKAN KUMARI






