अब बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष कौन? दशहरा के बाद मिल सकता है नया BJP अध्यक्ष…

अब बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष कौन? दशहरा के बाद मिल सकता है नया BJP अध्यक्ष...

 बिहार में आठ दलों वाले महागठबंधन को टक्कर देने के लिए भाजपा नए सिरे से कमर कस रही है। इस पहल में पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती कार्यकाल पूरा कर चुके प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल की जगह नए अध्यक्ष को कमान सौंपने की है। दशहरा के बाद इसकी घोषणा हो सकती है। बता दें कि बिहार बीजेपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल 14 अक्टूबर को ही पूरा हो जाएगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए संभावित दावेदारों में सबसे पहला नाम पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया का है। पटना में दीघा से संजीव चौरसिया विधायक हैं। संजीव चौरसिया राज्यपाल गंगा प्रसाद के पुत्र हैं। वे उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी भी हैं। इसी वर्ग से आने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान पार्षद राजेंद्र गुप्ता भी बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।

इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चल रहा है। जबकि अति पिछड़ा समाज से आने वाले मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद और अररिया सांसद प्रदीप सिंह के नामों की भी चर्चा में हैं। पूर्णिया में जनभावना रैली के बाद प्रदीप सिंह चर्चा में आए हैं। वही पूर्व मंत्री जनक राम और संजय पासवान का भी नाम सुर्खियों में है। दोनों दलित समुदाय से आते हैं।

अब देखना यह होगा कि संजय जायसवाल को कार्यकाल विस्तार मिलता है या नहीं। यदि ऐसा हुआ तो दोबारा अध्यक्ष बनने वाले वे दूसरे व्यक्ति होंगे। इससे पहले चुनाव जीतकर दो बार प्रदेश अध्यक्ष बनने का रिकार्ड पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव के नाम है।

 

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल