अगर आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो केले का इस तरह से करें सेवन

216

कुछ लोग बहुत ज्यादा दुबले-पतले होते हैं। वह अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन बहुत कोशिश करने के बाद भी उनका वजन नहीं बढ़ पाता। वजन बढ़ाने के लिए वह बहुत से पाउडर का भी सेवन करते हैं। लेकिन कभी-कभी यह सारी चीजें असर नहीं करती आपको अपना वजन बढ़ाने के लिए है नेचुरल चीजों का ही सेवन करना चाहिए। केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। रोजाना केले का सेवन करके आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आपको रोजाना केले को किस तरह से अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।

रोजाना सुबह ब्रेकफास्ट में आप केले का सेवन कर सकते हैं। आप दही या फिर हनी के साथ बनाना स्मूदी बना कर भी उसका सेवन कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाना शेक पीने से आपको फायदा होगा। केला खाने में स्वादिष्ट होता है। ऐसे में इसका सेवन करने में आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। आप केले के साथ बादाम का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलेंगे। अगर आप रेगुलरली केले का सेवन करते हैं तो इसका असर आपके शरीर पर देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here