एशियन टाइम्स | पटना समाचार
नवरात्रि को लेकर पटना नगर निगम ने चलाया विशेष अभियान
पटना, 20 सितंबर 2025।
नवरात्रि पर्व के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पटना नगर निगम ने विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत गांधी मैदान से सभी वार्डों के लिए सफाई टीमों को रवाना किया गया। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के निर्देशन और अपर नगर आयुक्त आशीष कुमार की देखरेख में यह बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी अंचलों के पदाधिकारियों व कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
अभियान की मुख्य बातें
जीरो वेस्ट पंडाल : सभी पूजा समितियों को निर्देश – कचरा मुक्त पंडाल बनाएं, उत्कृष्ट पंडालों को सम्मानित किया जाएगा।
स्वच्छता कलश : प्रत्येक पूजा पंडाल में “स्वच्छता कलश” रखा जाएगा, जहाँ पूजन सामग्री का कचरा एकत्र होगा।
बॉटल बैंक : प्लास्टिक बोतलों के निस्तारण हेतु विशेष व्यवस्था।
जागरूकता टीम : IEC और बिंग हेल्पर टीम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी।
निगरानी : सभी छह अंचलों – नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद और पटना सिटी – के कार्यपालक पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई।
कचरा संग्रह : निगम की गाड़ियां नियमित रूप से स्वच्छता कलश से कचरा उठाएंगी।
हेल्पलाइन : शिकायत के लिए नागरिक 155304 नंबर या निगम के व्हाट्सएप चैटबोट पर संपर्क कर सकते हैं। रात्रि सफाई और औचक निरीक्षण
त्योहार के दौरान रात की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त मानवबल और वाहनों की तैनाती होगी। निगम ने टीमों को औचक निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया है।नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे “मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी” के तहत इस मुहिम में सहयोग दें और शहर को कचरा मुक्त व प्लास्टिक मुक्त बनाने में

Author: Bihar Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)