एशियन टाइम्स ब्यूरो | पटना
पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में नामजद है, जबकि दो वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, गौरीचक थाना कांड संख्या 56/26 में दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त किशोर बिंद उर्फ बालकिशुन बिंद, पिता चौधरी जमादार, निवासी ग्राम खुर्द प्रेमचक, थाना कराय परसुराय, जिला नालंदा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
वहीं, न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर की गई छापेमारी में दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार वारंटियों में गुड्डू राय, पिता नसीब राय तथा सतेंद्र राय, पिता जट्टा राय शामिल हैं। दोनों आरोपी ग्राम जमालपुर, थाना गौरीचक के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)







