टैक्स चोरी का मामला, मोबाइल शॉप से नहीं मिला 2.47 करोड़ का हिसाब

दो करोड़ 47 लाख रुपये की चोरी

बड़ी खबर सिवान से आ रही हैं बिहार के सिवान शहर में सेल टैक्स विभाग की टीम छापेमारी अभियान चला रही  है. जिसके कारण शहर के व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है. सेल टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने शहर के टड़वा मोड़ स्थित हीरो के बाइक शोरूम में दूसरे दिन तकरीबन 6 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की. इस दौरान उन्होंने एजेंसी के द्वारा अब तक की खरीद बिक्री का लेखा जोखा का जांच किया. इस दौरान लगभग तीन करोड़ के हेरफेर के मामले का खुलासा किया है.

घंटों चली इस छापेमारी में दो करोड़ 47 लाख रुपये का लेखा जोखा नहीं मिलने की बात सामने आ रही है। सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट की इस छापेमारी से दरबार मार्केट में अफरा-तफरी मच गयी। सेल्स टैक्स के अधिकारी अभी भी छापेमारी कर रहे हैं। बताया जाता है कि दुकान किसी बड़े नेता के रिश्तेदार की है। फिलहाल सेल्स टैक्स के अधिकारी आगे की कार्रवाई में जुटे है।

 

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल