माउंट एथोस- एक ऐसी जगह जहा पिछले 1000 वर्षों से किसी महिला क्या मादा जानवर ने भी नहीं रखा कदम

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी प्रायद्वीप है, जहां पिछले एक हजार से भी ज्यादा वर्षों से महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित है। इस प्रायद्वीप पर किसी मादा जानवर तक को नहीं जाने दिया जाता। सुनने में यह बात रूढ़िवादी और दकियानुसी लगती है, लेकिन सच है। हालांकि, दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जहां महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित है। ये सभी जगहें धार्मिक हैं और इनके पीछे धार्मिक मान्यताएं और तर्क हैं, लेकिन वक्त-वक्त पर यहां महिलाओं के प्रवेश के लिए संघर्ष होता रहता है और इसका विरोध भी होता है, फिर भी इन जगहों पर महिलाओं को नहीं जाने दिया जाता। ऐसी ही एक जगह माउंट एथोस है। यह पूर्वोत्तर ग्रीस का एक प्रायद्वीप है, जहां कई सारे मठ है। यह जगह मठवाद का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। रुढ़िवादी परंपराओं के कारण यहां महिलाओं को जाने की अनुमति नहीं है। इसके पीछे तर्क है कि महिलाओं के जाने से यहां रह रहे साधुओं के ज्ञान मार्ग में बाधा पहुंचेगी।

माउंट एथोस 335 वर्ग किमी (130 वर्ग मील) में फैला है। इसके चारों तरफ पानी ही पानी है। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्र है जहां महिलाओं और मादा जानवरों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन पुरुष इस जगह की यात्रा कर सकते हैं और इसे देख सकते हैं। अगर आप माउंट एथोस की यात्रा करना चाहते हैं तो पहले आपको अपने पासपोर्ट की एक प्रति जमा करनी होगी। यहां 20 से ज्यादा मठ है, जहां आप रह सकते हैं और इस जगह को करीब से देख सकते हैं। वैसे भी पुराने वक्त में पुरुष मठों में महिलाओं को जाने की आज्ञा नहीं थी, जिस वजह से यह परंपरा अब तक चली आ रही है। इस पर्वत को पवित्र माना जाता है और यहां कई भिक्षु बसे हुए हैं। महिलाओं के साथ ही यह पर्वत बच्चों के लिए भी वर्जित है।

AT Desk
Author: AT Desk

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल