RLJP में सस्पेंस बरकरार! पारस बोले — गठबंधन पर फैसला अभी बाकी, प्रिंसेस पासवान ने दी प्रेस में प्रतिक्रिया

RLJP में सस्पेंस बरकरार! पारस बोले — गठबंधन पर फैसला अभी बाकी, प्रिंसेस पासवान ने दी प्रेस में प्रतिक्रिया

पटना, एशियन टाइम्स:
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) की आज पटना में एक अहम बैठक हुई, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गठबंधन और सीट बंटवारे पर चर्चा की गई। बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि —“अभी तक किसी भी गठबंधन पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। परसों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी चीज़ें स्पष्ट कर दी जाएंगी।”

पारस ने यह भी कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ आगामी चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि RLJP जनता के मुद्दों पर सबसे पहले आवाज़ उठाने वाली पार्टी है और जनता का भरोसा पार्टी के साथ है।

प्रिंसेस पासवान का बयान: “RLJP पूरी तरह एकजुट है”

इस बैठक के दौरान पार्टी की युवा नेता प्रिंसेस पासवान ने भी प्रेस के सामने बयान दिया। उन्होंने कहा —“हमारी पार्टी पूरी तरह एकजुट है। कार्यकर्ता ज़मीन पर काम कर रहे हैं और जो भी फैसला लिया जाएगा, वो पार्टी और जनता दोनों के हित में होगा।”

उन्होंने मीडिया में चल रही अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि RLJP में किसी तरह का भ्रम नहीं है। सभी नेता पारस जी के नेतृत्व में एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

सूरजभान सिंह ने दी सफाई

संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरजभान सिंह से जब पूछा गया कि क्या वे आरजेडी में शामिल हो रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा —

“आप देख रहे हैं कि मैं कहां हूं, बाकी सब अफवाहें हैं।”

उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी तरह का मतभेद नहीं है और आने वाले समय में RLJP का स्टैंड जनता के सामने साफ हो जाएगा। दो दिन बाद होगा बड़ा ऐलान

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी दो दिनों बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह स्पष्ट करेगी कि वह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में किस गठबंधन के साथ जाएगी या अकेले मैदान में उतरेगी।
पारस के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई हलचल मच गई है, क्योंकि अभी तक यह साफ नहीं है कि RLJP NDA के साथ रहेगी या नया रास्ता चुनेगी।

RLJP की इस बैठक और प्रेस वार्ता से यह साफ है कि पार्टी फिलहाल रणनीतिक इंतज़ार में है। पशुपति पारस और प्रिंसेस पासवान दोनों के बयानों से यह संकेत मिल रहा है कि पार्टी का अगला कदम बहुत सोच-समझकर उठाया जाएगा।
राजनीतिक हलकों में अब सबकी नज़रें RLJP की आगामी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं।

रिपोर्ट: एशियन टाइम्स ब्यूरो, पटना

अक्टूबर 2025
| Asian Times Network

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल