9.12 लाख करोड़ का बजट: योगी सरकार का विकास और रोजगार पर बड़ा दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपना दसवां बजट विधानसभा में पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट सदन के पटल पर रखा। यह दूसरे कार्यकाल का विधानसभा चुनाव से पहले का आखिरी पूर्ण बजट है, जिसे सरकार ने विकास और कल्याण के संतुलन पर आधारित बताया है।

सरकार ने इस बार 9.12 लाख करोड़ रुपये का विशाल बजट प्रस्तुत किया है। बजट में निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर खास जोर दिया गया है। इसके साथ ही कल्याणकारी योजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार ने लड़कियों के लिए भी नई योजनाओं और सुविधाओं का ऐलान किया है, जिससे उनके सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा मिले।

सरकार का कहना है कि यह बजट प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और समग्र विकास को गति देने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल