Asian Times | रिपोर्ट — तनवीर आलम शेख
बिहिया (बिहार)। लगभग 11 महीने पुराने फायरिंग मामले में फरार घोषित किए गए बिहिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता पर पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है। शनिवार को पुलिस ने उनके घर पर अदालत द्वारा जारी इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस का कहना है कि कोर्ट में लगातार अनुपस्थिति और बार-बार नोटिस देने के बाद भी हाजिर न होने के कारण यह कदम उठाया गया। अब अगला चरण कुर्की–जब्ती की कार्रवाई का है।क्या है मामला?थानाध्यक्ष के अनुसार, जनवरी 2025 में जज बाज़ार में हुई फायरिंग घटना में मुख्य पार्षद को आरोपी बनाया गया था। घटना के तुरंत बाद से वे अनुपस्थित बताए जाते रहे हैं।
https://www.facebook.com/share/v/16b7rPjJgQ
शनिवार को पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 13 स्थित उनके घर पर नोटिस चिपकाया और कार्रवाई की जानकारी दी।
सचिन कुमार गुप्ता का जवाब: “मैं निर्दोष, कोर्ट में पहले ही समझौता दाखिल”
Asian Times से विशेष बातचीत में मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने कहा:
“मैं पूरी तरह निर्दोष हूँ। जिस केस में यह इश्तेहार चिपकाया गया है, उसमें मैंने पहले ही कोर्ट में कम्प्रॉमाइज़ दाखिल कर दिया है। पुलिस बिना जानकारी के कठोर कार्रवाई कर रही है।”
उन्होंने आगे कहा कि “कुछ मीडिया चैनल जनता को गुमराह कर रहे हैं कि मैं फरार हूँ। मैं कानून का सम्मान करता हूँ और पूरी प्रक्रिया का पालन कर रहा हूँ।”
फेसबुक लाइव में रखा अपना पक्ष मुख्य पार्षद ने सिर्फ Asian Times से ही नहीं, बल्कि अपने फेसबुक लाइव के माध्यम से भी जनता के सामने अपनी पूरी बात रखी। लाइव में कहे गए प्रमुख पॉइंट: वे खुद को पूरी तरह निर्दोष बता रहे हैं पुलिस की कार्रवाई को एकतरफ़ा और जल्दबाज़ी वाली बताया कहा कि “मेरे खिलाफ गलत खबरें चलाई जा रही हैं” जनता से अपील की कि “सच्चाई सामने आने तक अफवाहों पर ध्यान न दें”साथ ही उन्होंने बिहार के डीजीपी से पूरे मामले की निगरानी की अपील की है। “मैं जनता का प्रतिनिधि हूँ, हार नहीं मानूँगा” — मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता ने कहा: “मैं जनता द्वार चुना गया प्रतिनिधि हूँ। मेरे खिलाफ जो गलत कार्रवाई हो रही है, उसके खिलाफ मैं कानूनी लड़ाई लड़ूँगा। मैं किसी भी कीमत पर हार नहीं मानूँगा।” उन्होंने कुछ स्थानीय मीडिया पोर्टलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि—“कुछ मीडिया वाले मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सच जल्दी सामने आएगा।”
पुलिस का पक्ष पुलिस का दावा है कि मुख्य पार्षद जनवरी की घटना के बाद से गायब हैं कई बार नोटिस भेजा गया, पर कोई जवाब नहीं कोर्ट ने इश्तेहार जारी कर दिया आगे कुर्की–जब्ती की कार्रवाई तय पुलिस का यह भी कहना है कि यदि वे कोर्ट में हाजिर हो जाते हैं, तो तथ्यों की दोबारा समीक्षा होगी। आगे क्या? अब अगली तारीख पर कोर्ट तय करेगा कि इश्तेहार के बाद मुख्य पार्षद की कानूनी स्थिति क्या होगी। यदि सचिन कुमार गुप्ता अदालत में हाजिर होकर समझौते के दस्तावेज़ मान्य करवा लेते हैं, तो मामला शांत हो सकता है।अन्यथा कुर्की–जब्ती की कार्रवाई होगी।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)







