जहानाबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल: 47 पदाधिकारियों का तबादला
जहानाबाद। आगामी दशहरा पूजा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग ने जिले में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के आदेश पर जिले के 47 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 19 थाना अध्यक्ष भी शामिल हैं।
एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने कार्यस्थलों पर पारदर्शिता और दक्षता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है।
सदर थाना प्रभारी दिवाकर कुमार को मकदूमपुर थाना प्रभारी बनाया गया। मकदूमपुर थाना प्रभारी ओम प्रकाश को सदर अंचल निरीक्षक पद पर भेजा गया।घोषी थाना प्रभारी ददन प्रसाद को ककोल थाना प्रभारी बनाया गया। सदर अंचल निरीक्षक परमानंद लाल को घोषी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।
शुक्राबाद थाना प्रभारी मोहन प्रसाद को सदर थाना का चार्ज दिया गया।इसके अलावा हुलासगंज, काको, कन्हाचक, मखदूमपुर, परसबिगहा, शेखोपूर, उंटा, शकराबाद समेत कई अन्य थानों में भी अधिकारियों का तबादला किया गया है। असर इस बड़े फेरबदल के बाद जिले में पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। नए पदस्थापित अधिकारियों को तुरंत कार्यभार संभालने और नई जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस कदम से पुलिस विभाग को उम्मीद है कि जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी तथा आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सकेगा।
 
				Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)
 
								 
								

 
															




