दरभंगा में सीएम की सभा के दौरान बड़ी चोरी, 12 से ज्यादा महिलाओं के गले से उड़ गए सोने के गहने, सड़क जाम कर किया हंगामा

दरभंगा में सीएम की सभा के दौरान बड़ी चोरी, 12 से ज्यादा महिलाओं के गले से उड़ गए सोने के गहने, सड़क जाम कर किया हंगामा

दरभंगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के राघोपुर गांव में आयोजित जनसभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। सभा स्थल पर मौजूद 12 से अधिक महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र उचक्कों ने गायब कर दिए।

सभा समाप्त होने के बाद महिलाओं को गहनों की चोरी का अहसास हुआ। गले से चेन और मंगलसूत्र गायब देखकर कई महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

महिलाओं का कहना था कि जब मुख्यमंत्री की सभा में ही इतनी बड़ी वारदात हो सकती है तो आम सड़कों पर लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। पीड़ित महिलाएं चोरी हुए गहनों की तलाश में भटकती रहीं।

घटना के बाद आक्रोशित महिलाओं और परिजनों ने मुख्य सड़क जाम कर दिया और हंगामा किया। इस दौरान दरभंगा के डीएम और एसएसपी की गाड़ियां भी जाम में फंस गईं और अधिकारियों को रोककर विरोध जताया गया। काफी देर तक अफसरों को रोके रखा गया। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर जाम हटाया गया।

पीड़ित महिलाओं के गहनों का ब्योरा –

पूनम देवी – ₹1 लाख का सोने का चेन

गौरी देवी – ₹40 हजार का चेन

सुनीता देवी – ₹50 हजार का चेन

गायत्री देवी – ₹2 लाख का चेन

रामकुमारी देवी – ₹50 हजार का चेन

राधा कुमारी – ₹35 हजार का चेन

सुनीता देवी (छिनतई की शिकार महिला):

“हम मुख्यमंत्री की सभा में गए थे लेकिन हमारा गहना छिन गया। अगर यहां सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कहां सुरक्षित रहेगी?”

 

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल