पटना। आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को एक महत्वपूर्ण पत्र भेजा है। इस पत्र में पार्टी ने चुनाव की पारदर्शिता, मतदाता सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुझाव और सवाल रखे हैं।पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए पारदर्शी चुनाव जरूरी हैं, इसलिए आयोग को जनता के भरोसे को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
1. मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने या गलती सुधारने की अंतिम तिथि क्या है?
2. मतदान केंद्रों पर भीड़ नियंत्रण के लिए एक बूथ पर कितने मतदाता रखे गए हैं?
3. दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए क्या विशेष सुविधाएँ होंगी?
4. EVM और VVPAT की सुरक्षा की निगरानी जनता या राजनीतिक दल कैसे कर पाएंगे?
5. VVPAT स्लिप्स की गिनती कितने बूथों पर अनिवार्य की जाएगी?
6. यदि किसी बूथ पर धांधली या दबाव दिखे तो शिकायत दर्ज करने का सबसे आसान तरीका और हेल्पलाइन नंबर क्या है?
7. मतदान वाले दिन हर बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी?
8. उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड और खर्च की जानकारी जनता तक कैसे पहुँचेगी?
9. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए E.C. कौन-सी जागरूकता मुहिम चला रहा है?
10. मतगणना के दिन पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए क्या विशेष कदम उठाए जाएंगे?
यह पत्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLP) की ओर से श्री महताब आलम (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), श्री धनश्याम कुमार दास (प्रदेश अध्यक्ष, दलित सेना सह राज्यसभा नेता), श्री प्रमोद कुमार (प्रदेश महासचिव) और श्री राजेन्द्र विश्वकर्मा (प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी) के हस्ताक्षर से भेजा गया है।
पार्टी ने उम्मीद जताई है कि निर्वाचन आयोग इन बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करेगा ताकि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देश का सबसे निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव बनाया जा सके।
 
				Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)
 
								 
								

 
															





