पीएम मोदी के शासन में संपूर्ण देश का हो रहा है विकास: पशुपति पारस

423

राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने अपने सरकारी आवास पर झंडातोलन किया। उन्होंने समस्त देशवासियों को 77 वे स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समस्त देशवासी उन सभी वीर सेनानियों के प्रति सच्ची निष्ठा प्रकट करती है। जिनके बदौलत आज हमें आजादी मिली थी। आज के दिन हम उन तमाम स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को याद करते हैं और उनके त्याग व कुर्बानियों की चर्चा करते हैं। जिनके बदौलत हम आजादी पानी में सफल हुए। हम सभी देश की तरक्की की दुआ करते हैं। देश में अमन शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे। हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में देश लगातार तरक्की कर रहा है। देश में हर वर्ग आज सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोजपा के वरिष्ठ नेता महताब आलम भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई दी। एक दूसरे से मिलकर आपसी भाईचारा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में अमन और शांति का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से पूरा देश लाभान्वित हो रहा है। मैं आदरणीय पशुपति पारस जी का आभारी हूं कि उन्होंने हमेशा गरीबों के कल्याण के लिए कई नीति बनाई। आजादी के मौके पर मैं यही कहना चाहूंगा की संपूर्ण देशवासी एक दूसरे की मदद करें और एक विकसित राष्ट्र बनाने के स्वप्न को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here