एमपी के सीएम का तंज: उत्तराखंड में शिवराज बोले- कांग्रेस के चार धाम सोनिया, राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा

305

रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव रैली में कांग्रेस पर तंज कसा। लोहाघाट में चौहान ने कहा कि बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चार धाम है, लेकिन कांग्रेस के चार धाम आपको पता है।

एक धाम श्रीमती सोनिया गांधी, दूसरा धाम बाबा राहुल गांधी, तीसरी धाम प्रियंका गांधी और चौथा धाम रॉबर्ट वाड्रा है। यह उनके चार धाम है। हरीश रावत कभी मुख्यमंत्री हुआ करते थे तो इन्हीं धामों के गुण गाते थे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप सब जानते हैं, यहां पर चार धाम हैं। लेकिन 5वां धाम भारतीय जनता पार्टी बना रही है सैन्य धाम के रूप में। पवित्र माटी को इकट्ठा करके। अपने सैनिकों के बलिदान को प्रमाण करके लिए सैन्य धाम बन रहा है। ओर इसका द्वारा सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा।

चौहान ने कहा कि जब भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे, तब चीन ने भारत के एक हिस्से पर कब्जा किया था। और तब जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि वहां तो कुछ भी नहीं होता। घास का एक तिनका भी पैदा नहीं होता। तब एक नेता ने संसद में कहा था, कि तुम्हारे सर पर भी बाल नहीं है तो क्या सर बेकार हो गया इसको काट देना चाहिए। यह कांग्रेस की सोच है। भारत तुमने बनाए भारत का एक हिस्सा हमारे पास नहीं रहा। अरे भारत का विभाजन किसी ने किया है तो कांग्रेस ने किया है। भारत के दो टुकड़े करने का पाप भी अगर किसी के सर पर है तो केवल कांग्रेस के सर पर है।

शिवराज ने कहा कि मैं निवेदन करने आया हूं, डबल इंजन की सरकार बनाइये। मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं, आज भी हैं, कल भी रहेंगे, 2024 के बाद भी रहेंगे, मोदी जी के साथ धामी को और आग ले आइए। ये डबल इंजन की सरकार जो चमत्कार कर रही है विकास का, उसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता। इसलिए मोदी और धामी की सरकार ने एक नहीं अनेक काम किए।

चौहान ने कहा कि 9 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का फायदा मिला है। 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत का ऋषिकेष से कर्णप्रयाग तक रेल पहुंचाने का सपना पूरा हो रहा है। सड़कों का निर्माण हो रहा है। वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा किया है, जिसका लाभ 20 लाख सैनिकों को मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा आप सबसे आज निवेदन है और आप का मामा आज लोहाघाट आया है और यह कहने आया है कि आप तय करिए आपको परिवारवाद चाहिए या आपको विकास चाहिए। परिवारवाद को कांग्रेस में एक तरफ नेहरू जी के बाद इंदिरा जी, इंदिरा जी के बाद राजीव जी, राजीव जी के बाद सोनिया जी, सोनिया जी के बाद राहुल जी, प्रियंका जी उनके यहां तो इन जी की फौज है।

AMAR UJALA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here