नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर जिले में आज नक्सलियों ने रोड ओपनिंग पार्टी को निशाना बनाया है। नक्सलिया नें आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। वहीं आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार सोनपुर मार्ग पर बेचा मोड़ के पास एम्बुस लगाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस घटना में जिला पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। वहीं इलाके में पुलिस ने सर्चिंग अभियान को तेज कर दिया है। पुलिस जल्द ही इस घटना की पुष्टि करेगी।