जशपुर। कलेक्टर के कृषि उपज मंडी में निरीक्षण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंडी से दो हजार बारदाने गायब मिले। कलेक्टर ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर हिसाब नहीं मिला तो उसके वेतन से राशि काट ली जाएगी।
जशपुर कलेक्टर निलेश कुमार, SDM और जिला पंचायत सीईओ ने आज कृषि ऊपज मंडी में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो हजार से भी अधिक बारदानों का हिसाब नहीं मिला। वहीं कृषि मंडी प्रबंधन से जब इसे लेकर सवाल किया तो वे जवाब नहीं दे पाए। कलेक्टर ने चेतावनी जारी करते हुए इस लापरवाही पर जबाब देने को कहा है। वहीं अगर हिसाब नहीं मिलता है तो इसकी भरपाई तनख्वाह काटकर वसूली जाएगी।